साहिबगंज: डीडीसी ने पहाड़िया गांवों का किया दौरा, योजनाओं की समीक्षा और लाभुकों को सौंपे चेक

साहिबगंज: डीडीसी ने पहाड़िया गांवों का किया दौरा, योजनाओं की समीक्षा और लाभुकों को सौंपे चेक

साहिबगंज। जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सतीश चंद्रा ने शनिवार को तालझारी प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़िया गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार, तालझारी बीडीओ पवन कुमार और परियोजना पदाधिकारी सुधीर मुर्मू भी मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं की समीक्षा

अधिकारियों की टीम ने संथाली सालगाछी पंचायत के धोगड़ा पहाड़िया गांव पहुंचकर पेयजल, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, आवास और खेल मैदान जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आदिम जनजाति के महिला-पुरुषों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति की भी जांच की। डीडीसी ने प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। लाभुकों को वितरित की गई सहायता डीडीसी सतीश चंद्रा ने दौरे के दौरान कई योजनाओं के तहत लाभुकों को सहायता प्रदान की प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के 472 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया। 67 छात्र-छात्राओं को साइकिल, 110 लोगों को अनाज के पैकेट और 5 लोगों को धोती-साड़ी प्रदान की गई। जेएसएलपीएस समूह को 12 लाख रुपये का चेक सौंपा गया पीएम आवास योजना के लाभुकों को 30,000 रुपये की पहली किस्त का चेक दिया गया।

400 कंबल का वितरण

टीम ने सालगाछी बड़ा दुर्गापुर पंचायत के 14 पहाड़िया गांवों में पहुंचकर 400 कंबल का वितरण किया। इन गांवों में डांगाटोक पहाड़, जोकानी मार्को, वास्को पहाड़, भोगा पहाड़, तेलटोक पहाड़, लेबामाको पहाड़ और ग्वाली पहाड़ शामिल हैं। डीडीसी ने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और ग्रामीणों को अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND