वरुण रंजन बने रांची के नए डीसी

वरुण रंजन बने रांची के नए डीसी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को एक बार फिर नया उपायुक्त (डीसी) मिला है। वरुण रंजन को रांची का नया डीसी नियुक्त किया गया है। कुछ दिनों पहले ही मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें हटाकर वरुण रंजन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वरुण रंजन धनबाद के डीसी थे, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण उन्हें वहां से हटा दिया गया था।

पिछले तबादले में भी हुए थे कई बदलाव

झारखंड सरकार ने 30 सितंबर को छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें चार जिलों के डीसी भी बदले गए थे। उस समय मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाया गया था, जबकि शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ का डीसी नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया और रंजीत कुमार लाल को ऊर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts