लोकसभा चुनाव : सुबह 11 बजे तक ​​​​​​​औरंगाबाद में 15.04 % वोटिंग

लोकसभा चुनाव : सुबह 11 बजे तक ​​​​​​​औरंगाबाद में 15.04 % वोटिंग

औरंगाबाद। पहले चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद में वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता कतारों में लग कर मतदान कर रहे हैं। यहां सुबह 11 बजे तक 15.04 फीसदी वोटिंग हुई।औरंगाबाद सूर्य का प्रसिद्ध मंदिर देव में है। यहां बूथ नंबर 281 और 282 पर वोट देने पहुंचे लोगों ने कहा कि दुनिया में प्रसिद्ध सूर्य का मंदिर यहां है। लेकिन पर्यटन का विकास जिस तरह से यहां होना चाहिए आज तक सरकार ने नहीं किया। छठ के समय यहां कई तरह की समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। पेयजल नहीं मिल पाता। शौचालय की समस्या रहती है। सड़क चौड़ी नहीं है। लोग चाहते हैं कि इन तमाम समस्याओं का निपटारा सरकार करें। जिले के मदनपुर, देव और कुटुंबा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए सीआरपीएफ, पारा मिलिट्री फोर्स एवं एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई है और ड्रोन कैमरे से पूरे मतदान की प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

बिहार में सुबह 11 बजे तक 20.42% मतदान

जमुई- 19.33%
नवादा-  17.65%
गया- 14.5%
औरंगाबाद- 15.04%

औरंगाबाद में 2,039 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा हैं। इसमें औरंगाबाद में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी जबकि कुटुंबा,रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टेकरी में शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। यानी ये इलाके नक्सल प्रभावित माने गए हैं। औरंगाबाद में कुल 2039 बूथ बनाए गए हैं।

सुबह से कतार में दिखे मतदाता

शहर के रामलखन सिंह यादव काॅलेज बूथ नंबर 283 पर सुबह से महिलाएं और पुरुष कतार में वोटिंग के लिए खड़े दिखे। औरंगाबाद के ज्यादातर विधान सभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहे हैं। इसलिए इस पर चुनाव आयोग सहित प्रशासन की कड़ी नजर है। जिले में सुबह 9 बजे तक 6.01% वोटिंग हुई। मतदान करने बूथ पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे इलाके का विकास हो। मतदान केन्द्र पर वोटिंग को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

90 वर्षीय वृद्धा वोट देने पहुंचीं बूथ

औरंगाबाद में लोकतंत्र का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मतदाताओं में काफी उत्साह है। 90 वर्ष की वृद्धा कुंती देवी वोट देने बूथ तक पहुंची और अपना मतदान किया और लोगों से वोट देने की अपील कीं इतना ही नहीं महिलाएं और युवतियों में भी उत्साह दिखा। जहां बूथ पर महिलाएं पहुंची. वहीं, पहली बार वोट देने वाले युवा भी काफी खुश दिखे।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts