पटना में बड़ा हादसा: मेट्रो की क्रेन से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, 7 लोगों की मौत

ऑटो में 8 लोग सवार थे और इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. क्रेन का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पटना में बड़ा हादसा: मेट्रो की क्रेन से टकराया तेज रफ्तार ऑटो, 7 लोगों की मौत

पटना। राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया। जब मेट्रो की क्रेन से तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर हो गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। घटना न्यू बाइपास इलाके में रामलखन पथ पर हुई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के शवों को पीएमसीएच भेजा गया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। हादसा इतना भयानक था कि क्रेन से टकराते ही मौके पर 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। 3 लोगों की मौत अस्पताल में हुई। हादसा सुबह करीब पौने 4 बजे कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ पर हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग रेलवे स्टेशन से बस पकड़ने के लिए ऑटो से निकले थे। ऑटो सुबह करीब 3 बजकर 44 मिनट पर मीठापुर से जीरोमाइल की तरफ जा रहा था। मेट्रो के काम के लिए क्रेन पिलर्स उठा रही थी। ऑटो जैसे ही क्रेन के पास आया वो उससे टकरा गया। मृतकों में 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा है। सभी रोहतास, नेपाल, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के रहने वाले थे। 7 मृतकों के शव को PMCH में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। मरने वालों में मोतिहारी के मुकेश कुमार सहनी का 5 साल का बेटा अभिनंदन कुमार, लक्ष्मण दास, जनकपुरधाम, नेपाल और रोहतास के उपेन्द्र कुमार बैठा (38), पिता रामाशीष बैठा शामिल हैं।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा। क्रेन से टकराते दिखा ऑटो।
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा। क्रेन से टकराते दिखा ऑटो।

हादसा रामलखन पथ की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर क्रेन मेट्रो के पिलर्स उठा रही है। गाड़ियां वहां से गुजर रही हैं। थोड़ी देर में एक ऑटो आता है और क्रेन से टकरा जाता है। टकराते ही ऑटो पलट जाता है। और सभी लोग सड़क पर गिर जाते हैं।

Views: 4
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts