पटना में सर्विस सेंटर में भीषण आग: हुंडई और फोर्ड की 50 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

पटना में सर्विस सेंटर में भीषण आग: हुंडई और फोर्ड की 50 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

पटना। गुरुवार सुबह पटना के दानापुर-खगौल रोड पर स्थित हुंडई और फोर्ड के सर्विस सेंटरों में भीषण आग लग गई, जिसमें नई-पुरानी लगभग 50 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक अधिकारियों द्वारा नुकसान की सही कीमत का आकलन नहीं किया गया है। सुबह 8 बजे के करीब, हुंडई सर्विस सेंटर से धुआं उठता देखा गया, जो धीरे-धीरे तेजी से फैलकर पास के आदविक फोर्ड सर्विस सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही, अग्निशमन विभाग की 12 टीमें मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 35 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।  जिला अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था, क्योंकि दोनों सर्विस सेंटरों में सैंकड़ों गाड़ियां थीं। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने बड़े नुकसान को टालने में मदद की। हुंडई सर्विस सेंटर के मालिक ने बताया कि उनके सेंटर में लगभग 50 गाड़ियां जल गईं, वहीं फोर्ड की बाहर खड़ी 7-8 गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन अधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की जांच जारी है। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या दोनों सर्विस सेंटरों ने गाड़ियों को रखने की उचित अनुमति ली थी। इस हादसे ने एक बार फिर से सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सर्विस सेंटरों में आग से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? क्या कर्मचारियों को आग से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया गया था? इन सभी सवालों का उत्तर जांच के बाद ही सामने आएगा।

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts