शिक्षा विभाग का नया फैसला: तकनीक आधारित निरीक्षण से सुधरेगी स्कूलों की स्थिति

शिक्षा विभाग का नया फैसला: तकनीक आधारित निरीक्षण से सुधरेगी स्कूलों की स्थिति

पटना। शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने पदभार संभालते ही हर दिन नए और क्रांतिकारी फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। स्कूलों की मॉनिटरिंग को लेकर अब एक नया निर्णय सामने आया है जिसमें फिजिकल इंस्पेक्शन की जगह तकनीक बेस्ड इंस्पेक्शन को प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने, स्कूल का बिजली कनेक्शन, शौचालय की कमी, पंखे की कमी आदि समस्याओं की शिकायतें अब व्हाट्सएप के माध्यम से सुनी जाएंगी। आम जनता से वीडियो और फोटो भेजने की भी अपील की गई है ताकि समस्याओं का सटीक और त्वरित समाधान हो सके।

पांच मोबाइल फोन खरीदे गए

स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए शिक्षा विभाग ने पांच नए मोबाइल फोन खरीदे हैं। इन पांच फोन में अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर चलेंगे और इनका एक्सेस केवल शिक्षा अपर मुख्य सचिव के पास होगा। डॉ. सिद्धार्थ ने अपने चैंबर को तकनीक के सहारे एक प्लेन के कॉकपिट की तरह बना दिया है, जिससे वे स्कूलों की हर गतिविधि पर नजर रख सकें।

हर शिकायत के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर

शिक्षा अपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने विभिन्न प्रकार की शिकायतों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई है और इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। कुल पांच व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं जिन पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

  • 1.स्कूल के आधारभूत संरचना से जुड़ी शिकायतें - 9229206201

    • भवन, पंखे, निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बेंच-डेस्क की कमी, शौचालय की कमी, पीने का पानी, बिजली कनेक्शन, चारदीवारी की कमी।
  • 2.गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ी शिकायतें - 9229206202

    • स्कूल का समय से नहीं खुलना, शिक्षक और हेडमास्टर का देर से आना, रूटीन के मुताबिक क्लास नहीं चलना, पीटीएम का आयोजन, लैब और कंप्यूटर लैब की समस्या, खेल सामग्री की अनुपलब्धता।
  • 3.मिड डे मील से जुड़ी शिकायतें - 9229206203

    • एमडीएम की गुणवत्ता, थाली की कमी, किचेन शेड, गैस चूल्हा, शुक्रवार को अंडा और मौसमी फल का नहीं मिलना, किचन की साफ-सफाई।
  • 4.कॉलेज और विश्वविद्यालय से जुड़ी शिकायतें - 9229206204

  • 5. बच्चों की साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, किताब-कॉपी आदि से जुड़ी शिकायतें - 9229206205

जिला स्तरीय अधिकारियों की जवाबदेही

स्कूल के निरीक्षण की जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों पर है। नए एसीएस ने निरीक्षण की मॉनिटरिंग का अधिकार आम लोगों के हाथों में दे दिया है। आम लोग स्कूल, मिड डे मील समेत अन्य शिकायतें व्हाट्सएप के जरिए दर्ज कर सकेंगे।

इस तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम से उम्मीद है कि शिक्षा विभाग की विभिन्न समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होगा, जिससे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts