औरंगाबाद से त्रिविक्रम होंगें एनडीए के उम्मीदवार, BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की सूचि

औरंगाबाद से त्रिविक्रम होंगें एनडीए के उम्मीदवार, BJP ने जारी की 71 उम्मीदवारों की सूचि

पटना. बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पांच दल—जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर, हम और रालोमो—ने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 71 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। एनडीए के सीट बंटवारे में जेडीयू और बीजेपी को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29 सीटें दी गई हैं। जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने की अनुमति मिली है। बीजेपी के बाद अब अन्य पार्टियों की उम्मीदवार सूची भी जारी होने वाली है।

लिस्ट के 6 बड़े चेहरों को जानिए

बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 15 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ। प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है।

2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा

2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें पार्टी 74 सीटें जीती थी। अभी वर्तमान बिहार में बीजेपी के 80 विधायक हैं। हर सीट के सामाजिक, जातीय समीकरण, पिछले चुनावी नतीजों और संभावित उम्मीदवार की ताकत का गहन विश्लेषण किया गया, ताकि गठबंधन की हर सीट मजबूत हो। पार्टी नेताओं का दावा है कि 2025 के चुनाव में भी बीजेपी केवल सत्ता बरकरार रखेगी, बल्कि पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी।

बीजेपी की 71 सीटों पर कैंडिडेट की लिस्ट यहां देखें

  1. बेतिया- रेणु देवी
  2. रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
  3. पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
  4. मधुबन- राणा रणधीर सिंह
  5. मोतिहारी- प्रमोद कुमार
  6. ढाका- पवन जायसवाल
  7. रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
  8. बथनाहा- अनिल कुमार राम
  9. परिहार- गायत्री देवी
  10. सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
  11. बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
  12. खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
  13. बिस्फी- हरिभूषण ठाकुर बचौल
  14. राजनगर- सुजीत पासवान
  15. झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
  16. छातापुर- नीरज कुमार सिंह बबलू
  17. नरपतगंज- देवंती यादव
  18. फारबिसगंज- विद्यासागर केसरी
  19. सिकटी- विजय कुमार मंडल
  20. किशनगंज- स्वीटी सिंह
  21. बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
  22. पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
  23. कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
  24. प्राणपुर- निशा सिंह
  25. कोढ़ा- कविता देवी
  26. सहरसा- आलोक रंजन झा
  27. गौरा बौराम- सुजीत कुमार सिंह
  28. दरभंगा- संजय सरावगी
  29. केवटी- मुरारी मोहन झा
  30. जाले- जीवेश मिश्रा
  31. औराई- रमा निषाद
  32. कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
  33. बरुराज- अरुण कुमार सिंह
  34. साहेबगंज- राजू कुमार सिंह
  35. बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
  36. सीवान- मंगल पांडेय
  37. दरौंदा- कर्णजीत सिंह
  38. गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
  39. तरैया- जनक सिंह
  40. अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
  41. हाजीपुर- अवधेश सिंह
  42. लालगंज- संजय कुमार सिंह
  43. पातेपुर- लखेंद्र कुमार रौशन
  44. मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
  45. बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
  46. तेघड़ा- रजनीश कुमार
  47. बेगूसराय- कुंदन कुमार
  48. भागलपुर- रोहित पांडेय
  49. बांका- राम नारायण मंडल
  50. कटोरिया- पूरण लाल टुडू
  51. तारापुर- सम्राट चौधरी
  52. मुंगेर- कुमार प्रणय
  53. लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
  54. बिहारशरीफ- सुनील कुमार
  55. दीघा- संजीव चौरसिया
  56. बांकीपुर- नितिन नवीन
  57. कुम्हरार- संजय गुप्ता
  58. पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
  59. दानापुर- रामकृपाल यादव
  60. बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
  61. बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
  62. आरा- संजय सिंह टाइगर
  63. तरारी- विशाल प्रशांत
  64. अरवल- मनोज शर्मा
  65. औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
  66. गुरुआ- उपेंद्र दांगी
  67. गया शहर- प्रेम कुमार
  68. वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
  69. हिसुआ- अनिल सिंह
  70. वारसलीगंज- अरुणा देवी
  71. जमुई- श्रेयसी सिंह
 पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार विधान परिषद के सदस्यों को मिला टिकट

बीजेपी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने दूसरे लिस्ट में कई पूर्व सांसदों और विधान परिषद के सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।

BJP ने इन 9 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट

बीजेपी की तरफ से जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 9 महिला नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है। इनमें से पार्टी ने राज्य की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी, गायत्री देवी, अरुणा देवी, रमा निषाद, श्रेयसी सिंह, देवंती यादव, निशा सिंह, कविता देवी और स्वीटी सिंह को टिकट दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष  का कटा टिकट

पार्टी की तरफ से जारी किए गए लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम जो काटा गया है उसमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव का है। बता दें कि नंद किशोर यादव बिहार में बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं वह पटना साहिब सीट से लगातार 7 बार विधायक रह चुके हैं।

Views: 52
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts