बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन हादसे में 15 की मौत, 60 घायल
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- सियालदाह : 033-23508794, 033-23833326
- गुवाहाटी में : 03612731621, 03612731622, 03612731623
- लमडिंग जंक्शन : 03674263958, 03674263831, 03674263120, 03674263126, 03674263858
- कटिहार इमरजेंसी हेल्पडेस्क : 6287801805
- कॉमर्शियल कंट्रोल : 9002041952, 9771441956
- न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन : 6287801758, 9434085300, 9434085301, 6287801742, 6287801756, 9934807885, 9608815719
- अनुग्रह नारायण रोड : 8170034235
- किसनगंज : 7542028020 06456-226795
- डलखोला : 8170034228
- बारसोई जंक्शन : 7541806358
- समसी : 03513-265690, 03513- 265692
- कटिहार : 9473198029, 9473198026, 9473198307, 9473198308, 9473198309, 9473198310, 6287801752, 6287801753, 6287801754, 628780175
- स्थान: सिलीगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास रुइधासा
- समय: सुबह करीब 9 बजे
- संभावित कारण: मालगाड़ी के पायलट द्वारा सिग्नल की अनदेखी
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के समीप ट्रेन हादसे पर गहन दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की। मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा , “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर पहुँच रहे हैं।”
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल तोड़ा
रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि गुड्स ट्रेन के लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की मौत हो गई है।
मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए देगी रेलवे
पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इनमें मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें ₹2.5 लाख और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें ₹50,000 की राशि दी जाएगी।
About The Author
