पटना में 4 दिन बाद मिले 219 केस, AIIMS में एक महिला की मौत
पटना। बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। फिर 160 दिन बाद कोरोना के 565 और पटना में चार दिन बाद 219 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले राज्य में चार फरवरी को 496 और तीन फरवरी को 655 मरीज और दो फरवरी को 799 मरीज मिले थे। वहीं नौ जुलाई को पटना में 220 मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2510 और पटना में 1323 हो गई है। पटना के बाद सबसे अधिक एक्टिव मरीज भागलपुर में 89 हैं। पटना एम्स में कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह पटना की रहने वाली थी और 11 जुलाई को पटना एम्स में भर्ती हुई थी। कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, बुधवार को एक नया मरीज भर्ती हुआ है। विगत 24 घंटे में कुल 1,20,293 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 8,22,361 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2510 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.23 है।
बिहार के प्रमुख शहरों में कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा
पटना में 219
भागलपुर में 89
बांका में 38
गया में 23
खगड़िया में 20
मुजफ्फरपुर में 15
About The Author
