समृद्धि यात्रा में औरंगाबाद को विकास की सौगात देंगें नीतीश: 262 योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, 555 करोड़ का निवेश

समृद्धि यात्रा में औरंगाबाद को विकास की सौगात देंगें नीतीश: 262 योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, 555 करोड़ का निवेश

औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित “समृद्धि यात्रा” के दौरान औरंगाबाद जिले को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की कुल 262 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य, सड़क और शहरी सुविधाओं को व्यापक रूप से सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है। 120 योजनाओं का शिलान्यास: 555 करोड़ से अधिक का निवेश समृद्धि यात्रा के दौरान जिले में 120 नई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनकी कुल प्राक्कलित लागत ₹55,506.77 लाख (लगभग ₹555 करोड़) है।

इन योजनाओं के जरिए जिले में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी जाएगी। विभागवार प्रमुख योजनाएं इस प्रकार हैं
•    लघु जल संसाधन विभाग: 75 योजनाएं (₹19,141.35 लाख)
•    पथ निर्माण विभाग: 3 योजनाएं (₹29,725.72 लाख)
•    नगर विकास एवं आवास विभाग: 19 योजनाएं (₹1,734.94 लाख)
•    बिहार राज्य भवन निर्माण निगम, गया: 2 योजनाएं (₹1,100.19 लाख)
•    बिहार चिकित्सा सेवा एवं आधारभूत संरचना निगम: 1 योजना (₹964.00 लाख)
•    भवन निर्माण विभाग, औरंगाबाद: 1 योजना (₹1,973.26 लाख)
•    बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम (डेहरी-ऑन-सोन): 7 योजनाएं (₹626.43 लाख)
•    नगर पंचायत, बारूण: 9 योजनाएं (₹152.10 लाख)
•    स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन / योजना एवं विकास विभाग: 3 योजनाएं (₹88.77 लाख)

इन परियोजनाओं में विशेष रूप से सिंचाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, शहरी बुनियादी ढांचा और सरकारी भवनों के निर्माण पर जोर दिया गया है।

142 योजनाओं का उद्घाटन: 123 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं समारोह के दौरान 142 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिनकी कुल लागत12,318.50 लाख (लगभग 123 करोड़) है।


इन योजनाओं के चालू होने से आम जनता को तुरंत लाभ मिलने की उम्मीद है। विभागवार विवरण इस प्रकार है—
•    लघु जल संसाधन विभाग: 86 योजनाएं (6,422.60 लाख)
•    ग्रामीण विकास विभाग: 29 योजनाएं (289.34 लाख)
•    पंचायती राज विभाग: 11 योजनाएं (1,379.36 लाख)
•    नगर विकास एवं आवास विभाग: 7 योजनाएं (763.26 लाख)
•    बिहार राज्य भवन निर्माण निगम: 2 योजनाएं (1,184.97 लाख)
•    भवन निर्माण विभाग, औरंगाबाद: 2 योजनाएं (1,087.06 लाख)
•    बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम (डेहरी-ऑन-सोन): 3 योजनाएं (₹696.73 लाख)
•    स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन / योजना एवं विकास विभाग: 2 योजनाएं (₹495.17 लाख)

जिले के समग्र विकास को मिलेगा नया आयाम
इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन से औरंगाबाद जिले में—
•    सिंचाई और जल प्रबंधन में सुधार होगा
•    सड़क एवं परिवहन नेटवर्क मजबूत होगा
•    शहरी और ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा
•    स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी

सरकार की विकास प्रतिबद्धता का प्रतीक
“समृद्धि यात्रा” के तहत होने वाले ये शिलान्यास और उद्घाटन राज्य सरकार की समावेशी और संतुलित विकास नीति को दर्शाते हैं। इससे न केवल औरंगाबाद, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Views: 21
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433