औरंगाबाद की सौम्या शर्मा कॉमर्स से रही बिहार टापर्स

औरंगाबाद की  सौम्या शर्मा कॉमर्स से रही बिहार टापर्स

औरंगाबाद। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्बारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट 2०23 के रिजल्ट में औरंगाबाद जिले के किसान की बेटी सौम्या शर्मा ने इंटर कॉमर्स में बिहार टॉप किया है। सौम्या शर्मा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के जाखिम पड़रिया गांव की रहने वाली हैं। इनके पिता अरविंद शर्मा किसान हैं और इनकी माता अनिता देवी गृहणी हैं। पता चला कि वर्तमान समय में सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के श्री कृष्ण नगर मोहल्ले में रहतीं हैं। सौम्या शर्मा औरंगाबाद शहर के ही सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा हैं। सौम्या शर्मा का बचपन से ही सपना था कि वे अपनी मेहनत के बदौलत पढ़ाई कर अपने जिला व राज्य का नाम रौशन करें।

Untitled-1

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433