औरंगाबाद की मोनिका बनी टैक्स ऑफिसर, बीपीएससी में पाया छठा स्थान

औरंगाबाद की मोनिका बनी टैक्स ऑफिसर, बीपीएससी में पाया छठा स्थान

औरंगाबाद। बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट में औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव को छठा स्थान प्राप्त हुआ है। सत्येंद्र नगर निवासी ई. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाध्यापिका भारती श्रीवास्तव के पांच बच्चों में सबसे छोटी बेटी मोनिका ने औरंगाबाद जिले का नाम रौशन किया है। मोनिका अब बतौर स्टेट टैक्स कमिश्नर अपनी सेवा देंगी। बीपीएससी के परिणाम में उन्हें छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं लड़कियों की श्रेणी में वे प्रथम स्थान पर हैं। बता दें कि मोनिका शुरू से ही अत्यंत मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई औरंगाबाद डीएवी पब्लिक स्कूल से की। वर्ष 2010 के दसवीं की परीक्षा में उन्होनें जिला टॉप किया था। कोटा से 12वीं के बाद उन्होंने जेईई मेंस की तैयारी की जिसमें उन्हें देश भर में 1259वां रैंक मिला। आईआईटी गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के बाद वर्ष 2016 में मोनिका ने कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब शुरू किया। विगत 6 वर्षों से वे बतौर आईआईटीएन चेन्नई स्थित पेपाल कंपनी में 36 लाख के सालाना पैकेज पर कार्यरत हैं। मोनिका का बीपीएससी में यह पहला प्रयास था जिसमें उन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की। मोनिका के पिता ग्रामीण कार्य विभाग औरंगाबाद मंडल अंतर्गत बारुण में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। मां सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका। बृजेश श्रीवास्तव के घर पांचों बच्चे मेधावी छात्र रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रितिका श्रीवास्तव लखनऊ में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उनसे छोटी श्रुतिका श्रीवास्तव एमडी पैथोलोजिस्ट हैं। बड़े बेटे डॉ वैभव कुमार श्रीवास्तव भी चिकित्सक हैं और औरंगाबाद जिले में ही अपनी सेवा दे रहे हैं। वैभव कुमार श्रीवास्तव की पत्नी भी डॉक्टर हैं। सबसे छोटे बेटे श्वेताभ श्रीवास्तव ने भी हाल में 12वीं की परीक्षा में अपना परचम लहराते हुए राज्य भर में स्थान प्राप्त किया था जिसमे उन्होनें 99.52 परसेंटाइल प्राप्त किया था। मोनिका के नाना स्वर्गीय लाला शंभू नाथ पूर्व प्राचार्य और प्रख्यात शिक्षाविद रहे हैं तथा इनकी नानी अरुण लता सिन्हा समाजसेविका हैं ।इनके मामा कमल किशोर नव बिहार टाइम्स के संपादक और श्रीराम अम्बष्ट सोनवर्षा वाणी के संपादक हैं।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433