नव ज्योति शिक्षा निकेतन में कौशल विवेक प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नव ज्योति शिक्षा निकेतन में कौशल विवेक प्रतियोगिता का सफल आयोजन

दाउदनगर (औरंगाबाद)। शहर के कूचा गली स्थित नव ज्योति शिक्षा निकेतन में गुरुवार को कौशल विवेक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूकेजी से लेकर कक्षा आठवीं तक के 310 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ओएमआर शीट पर आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, तर्कशक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक नीरज गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षाओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ-साथ तार्किक सोच विकसित होती है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 

5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक विकास कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार, सुमंत पांडे, राहुल कुमार, इंद्रजीत कुमार, बबन प्रसाद, राजनीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, वीणा शर्मा, किरण कुमारी, सीमा कुमारी, शीलू प्रवीण, जितेंद्र कुमार एवं श्रेष्ठ गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND