नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती

दाउदनगर के करमा खुर्द गांव में पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश की दी गई जानकारी

नामजद अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती

दाउदनगर। दाउदनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के करमा खुर्द गांव में एक मामले के नामजद अभियुक्त के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, दाउदनगर थाना कांड संख्या 526/26 के नामजद अभियुक्त सनी कुमार के घर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई कांड के अनुसंधानकर्ता सह दाउदनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस टीम करमा खुर्द गांव स्थित अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तिहार को नियमानुसार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को न्यायालय के आदेश और अभियुक्त के खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी।

अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि कांड संख्या 526/26 के नामजद अभियुक्त सनी कुमार के घर पर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तिहार चिपकाया गया है। अभियुक्त को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना होगा। पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं होता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND