दिल्ली के टिकरी कलां में CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 5 घायल

दिल्ली के टिकरी कलां में CNG स्टेशन पर बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 3 की मौत, 5 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक सीएनजी स्टेशन पर ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मृतकों में सभी सीएनजी स्टेशन के कर्मचारी थे।

बताया जा रहा है कि ट्रक सीएनजी स्टेशन पर री-फिलिंग के लिए आया था। इसी दौरान ट्रक में लगा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। तेज धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND