दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

गया। आमस थाना क्षेत्र के चंडीस्थान में बुधवार सुबह एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे लाखों रुपये के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दुकान का अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। दुकानदार ने करीब 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया है।

दुकानदार कैलेंदर कुमार के अनुसार, सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पर पहुंचे। दुकान के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि भीषण आग लगी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी। कुछ ही देर में दुकान में रखा अधिकांश सामान जलने लगा।

घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी, जिसके कारण दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर आमस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND