नवादा में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति खाक, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

नवादा में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, 10 लाख की संपत्ति खाक, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

नवादा। नवादा के मुस्लिम रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग का कारण बिजली के खंभे पर उलझे तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसकी चिंगारी से दुकान में रखे प्लास्टिक, टायर, ई-रिक्शा, कार्टन और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची मौके पर

आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच, आग की लपटों से निकला धुआं आसपास के घरों में भर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। दुकान मालिक के अनुसार, इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें एक ई-रिक्शा समेत अन्य महंगी सामग्री भी शामिल है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आग के सही कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

Views: 1
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND