जमुई: अवैध लोहे लदे ट्रैक्टर ने गश्ती वैन को मारी टक्कर, चालक की मौत, ASI समेत तीन जवान घायल

जमुई: अवैध लोहे लदे ट्रैक्टर ने गश्ती वैन को मारी टक्कर, चालक की मौत, ASI समेत तीन जवान घायल

जमुई। बिहार में अवैध कारोबार का जाल तेजी से फैलता जा रहा है, जहां तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस का खौफ भी उन पर असर नहीं डालता। ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है, जहां सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर अवैध लोहे से लदा एक ट्रैक्टर ने पुलिस की गश्ती वैन को रौंदते हुए भागने की कोशिश की। इस हादसे में गश्ती वैन के चालक महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकंदरा थाना क्षेत्र की अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी रात के समय सिकंदरा-जमुई मार्ग पर गश्ती कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर पर अवैध लोहे का सामान लदा देखा। जब पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, तो ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में भागने लगा। पुलिस ने ट्रैक्टर का पीछा किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गश्ती वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन चालक महेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं, महिला सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी और तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की स्थिति

घटना के बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सिकंदरा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दो पुलिसकर्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल और एएसआई को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

तस्करी और पुलिस पर हमला आम बात

बिहार में अवैध कारोबारियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस मामले ने फिर से पुलिस और प्रशासन की तस्करों के खिलाफ कार्यवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान के लिए सख्त कदम उठाने का दावा कर रही है।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND