पटना में नए SSP अवकाश कुमार ने संभाला कार्यभार

पटना में नए SSP अवकाश कुमार ने संभाला कार्यभार

पटना। पटना के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। एसएसपी कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालते ही उन्होंने सभी सिटी एसपी के साथ समीक्षा बैठक की और अपराध नियंत्रण पर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। अवकाश कुमार ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता लंबित मामलों का निपटारा करना है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की प्रक्रिया तेज होगी। अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।"

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी

अवकाश कुमार 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इससे पहले वह सीआईडी में एसपी के रूप में कार्यरत थे। मूल रूप से भोजपुर जिले के सिमराव गांव के निवासी अवकाश कुमार ने आईआईटी बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

वैज्ञानिक से आईपीएस तक का सफर

आईपीएस बनने से पहले अवकाश कुमार ने चार साल तक डीआरडीओ में वैज्ञानिक के रूप में काम किया। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने गया में ग्रामीण एसपी, आरा, बेगूसराय में एसपी और दरभंगा में एसएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

पटना में अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति

अवकाश कुमार ने स्पष्ट किया कि पटना में अपराध को नियंत्रित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। लंबित मामलों को निपटाने के साथ-साथ अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पटना में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND