बिहार: चारा घोटाले की राशि वसूली पर सियासत गरमाई

बिहार: चारा घोटाले की राशि वसूली पर सियासत गरमाई

बिहार। सरकार के चारा घोटाले की रकम वसूली के फैसले पर शुक्रवार को सियासत तेज हो गई। भाजपा ने इसे जरूरी कार्रवाई बताते हुए जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही, जबकि राजद-कांग्रेस ने इसे चुनावी हथकंडा करार दियउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि चारा घोटाले में शामिल सभी लोगों की संपत्ति कुर्क और नीलाम की जाएगी, चाहे वे कोई भी हों। उन्होंने चुनावी मकसद से इसे उठाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का चुनावी मुद्दा विकास रहेगा।

इधर,। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब सरकार इसे पूरा करेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी सरकार के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा कि बिहार के खजाने से गबन की गई राशि वापस आनी ही चाहिए।वहीं, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इसे चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि भाजपा और जदयू अपनी नाकामी छिपाने के लिए चारा घोटाले का पुराना राग फिर अलाप रहे हैं। कांग्रेस नेता सूरज सिन्हा ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी।चारा घोटाले को लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है, और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।

Views: 5
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND