नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामियाब नहीं हो सकते

मांझी की HAM का चिराग पर बड़ा हमला

नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामियाब नहीं हो सकते

पटना। बिहार की राजनीति ने नई करवट ले ली है। चर्चा में लगातार एनडीए था, अब लोक जनशक्ति पार्टी सिर्खियां बटोर रही है। लोजपा में टूट पर राजद, जेडीयू, हम और कांग्रेस की तरह से बयान आने लगे हैं। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने चिराग पासवान पर बड़ा हमला किया है। हम को कहना है कि नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वालों के साथ ऐसा ही होगा। 

 

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि जो लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अनर्गल बात कहते हैं उनके लिए यह बड़ी सीख है। लोजपा की टूट ने बता दिया है कि नीतीश के खिलाफ साजिश रचने वाले कामियाब नहीं हो सकते हैं। उनका खुद का घर संभल नहीं सकता तो वो दूसरे की तरफ कभी भी पत्थर मार देते हैं। दानिश ने कहा कि आज का दिन निःसंदेह  बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिन है। चिराग पासवान की पार्टी की टूट ने ये साबित कर दिया है कि उनकी तानाशाही से सभी लोग परेशान थे। दानिश ने कहा कि हमारी पूरी शुभकामनाएं हैं पशुपति पारस के साथ। हमें उम्मीद है कि वह केंद्र में मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लोजपा पर वैसे ही भरोसा कर रही है जैसे रामविलास पासवान पर करती थी। 

 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433