भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची में आज करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में जुटेंगे 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता

नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में जनसभा होगी, जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे.

भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ रांची में आज करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में जुटेंगे 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता

रांची।  रांची से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सेठ आज नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले भाजपा ने रांची के मोरहाबादी मैदान में जनसभा की तैयारी की है। भाजपा का दावा है कि इस जनसभा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। संजय सेठ की इस जनसभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा ने इस जनसभा को नामांकन जनसभा का नाम दिया है। इस आयोजन में भाजपा के साथ-साथ आजसू, जदयू के भी नेता शामिल होंगे। इस लोकसभा के अंतर्गत छह विधानसभा आते हैं। इन क्षेत्रों से भी लोग इस नामांकन सभा में शामिल होने लोग पहुंच रहे हैं। जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी जनता को संबोधित करेंगे।

मोरहाबादी से गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने जाएंगे संजय सेठ

बताया गया है कि मोरहाबादी मैदान से मध्याह्न 12 बजे गाजे-बाजे के साथ एक रैली निकलेगी, जो उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (रांची समाहरणालय) पहुंचेगी. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में जब संजय सेठ नामांकन करेंगे। उस वक्त उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहेंगे।

रांची के सांसद ने जनता से की है ये अपील

संजय सेठ ने लोगों से अपील की है कि वे मोरहाबादी मैदान पहुंचें और उनके नामांकन को ऐतिहासिक बनाएं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 पार के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता मोरहाबादी मैदान पहुंचें।

25 मई को होना है मतदान

रांची में 25 मई को मतदान होना है। रांची के अलावा गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर संसदीय सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी। 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 6 मई तक चलेगी। 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts