तिरू फॉल में बड़ा हादसा: नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से मौत
रांची। जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरू फॉल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पिकनिक मनाने आए तीन छात्रों की फॉल में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव पानी से बाहर निकाले। घटना की जानकारी मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। नए साल के मौके पर तिरू फॉल पर्यटकों से भरा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ लोगों को चिल्लाते हुए सुना कि तीन युवक पानी में डूब रहे हैं। फौरन स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मृतकों की पहचान
- आशीष कुमार और अंकुर कुमार: पिता पद्मलोचन दास, निवासी रांची हेहल।
- दीपक गिरी: पिता अशोक गिरी, निवासी चान्हो करकट गांव।
घटना में आशीष और अंकुर दोनों सगे भाई थे। तीनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
स्थानीय पुलिस की कार्रवाई
बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने पुष्टि की कि तीनों छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
About The Author
