बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पटना रेफर
By Saket Kumar
On
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के बाघी की है। घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बाघी निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है। प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली मारी गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमित कुमार बुधवार की दोपहर अपने घर के बाहर खड़ा था। कभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमें तीन गोली अमित कुमार को लग गई है।घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामचंद्र साह के पुत्र अमित कुमार (27) जमीन का कारोबार करते हैं। वह शांति साह चौक के समीप अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी है।
Views: 0
Tags:
About The Author
