झारखंड में सुबह 9 बजे तक 11.74% वोटिंग

झारखंड में सुबह 9 बजे तक 11.74% वोटिंग

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज देशभर की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें झारखंड की 4 सीटें भी शामिल हैं। प्रदेश की जिन 4 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें- धनबाद, गिरिडीह, रांची और जमशेदपुर आती हैं। इन सभी सीटों पर इस वक्त एनडीए का कब्जा है। धनबाद और गिरिडीह पर एनडीए के लिए लगातार चौथी जीत दर्ज करने के लिए उतरा है, तो वहीं रांची और जमशेदपुर में हैट्रिक लगाने का मौका है। हालांकि, सभी जगहों पर इस बार एनडीए को इंडी गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है।

धनबाद सीट पर ढुल्लू महतो Vs अनुपमा सिंह

धनबाद सीट पर एनडीए की तरफ से ढुल्लू महतो हैं तो वहीं उनके खिलाफ चुनावी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह हैं।

गिरिडीह सीट पर झामुमो विधायक मथुरा महतो Vs आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी

गिरिडीह सीट पर झामुमो विधायक मथुरा महतो का मुकाबला एनडीए की तरफ से आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी से है।

जमशेदपुर सीट से विद्युत बरन महतो Vs समीर मोहंती

जमशेदुपर सीट पर बीजेपी सांसद विद्युत बरन महतो का मुकाबला झामुमो नेता समीर मोहंती से है।

रांची सीट पर बीजेपी संजय सेठ Vs यशस्विनी सहाय

रांची सीट पर बीजेपी संजय सेठ के खिलाफ चुनावी मैदान में कांग्रेस की तरफ से यशस्विनी सहाय उतरी हैं।

सुबह 9 बजे तक 11.74% पड़े वोट

रांची लोकसभा- 12.19%

धनबाद लोकसभा- 11.75%

जमशेदपुर लोकसभा- 10.05%

गिरिडीह लोकसभा- 12.91% 

 चारो सीटों पर 82 लाख से ज्यादा वोटर

झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर कुल 82,16,506 मतदाता हैं. इसमें सर्वाधिक 22,85,237 मतदाता धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम 18,64,660 मतदाता गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

 
Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts