खुशी कुमारी ने जिले का नाम किया रौशन : प्रमोद कुमार सिह

खुशी कुमारी ने जिले का नाम किया रौशन : प्रमोद कुमार सिह

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिला वॉलीबॉल संघ के जिला अध्यक्ष एवं लोजपा (रा.) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिह ने जिले के ग्राम गंगटी निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार सिह की पुत्री खुशी कुमारी का चयन स्टेट 17 सब जूनियर वॉलीबॉल में होने पर हर्ष जताया एवं ख़ुशी कुमारी को ढ़ेरों शुभकामनायें दी हैं। अपने आवास पर खुशी कुमारी का सम्मान करते हुए प्रमोद सिह ने कहा कि इस चयन से पूरे जिले में हर्ष का माहौल बना हुआ है। ख़ुशी कुमारी ने जिले का नाम रौशन किया है। औरंगाबाद जिले को इतना बड़ा सौगात दिलाने वाली खुशी कुमारी को वॉलीबॉल जिला अध्यक्ष होने के नाते मेरे द्बारा हर तरह का सहयोग किया जाएगा। मैं जब से औरंगाबाद जिला का वॉलीबॉल अध्यक्ष बना हूं तब से लेकर आज तक यहां के बच्चों में खूब उत्साह बना हुआ है। मेरे अध्यक्ष बनने के बाद यहां के बच्चों का चयन बहुत तेजी से हो रहा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि खुशी कुमारी स्टेट 17 खेलें और ये जीत कर राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर तक जायें। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सह संगठन मंत्री एवं बिहार प्रदेश के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा (पूर्व जिला पार्षद), अजय पासवान, वॉलीबॉल के औरंगाबाद जिला उपाध्यक्ष कान्हा सिह, सचिव अनुज कुमार सिह, कोच शम्मी कुमार देव, बंटी कुमार, लल्लू सिह, टूटू कुमार, सौरभ कुमार, अशोक बाबा, दिव्या सागर, अंकित कुमार मौजूद थे।

jile ka man

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433