सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, दो लोग घायल

मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 19 स्थित सुग्गी मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के बिहरगाईं गांव निवासी 6० वर्षीय टेनी रिकीयसन के रुप में की गई है। वहीं, घायलों में देवरानी देवी व पुत्री अंजली कुमारी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग ऑटो पर सवार होकर औरंगाबाद के आसपास एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। गौरतलब है कि ऑटो जैसे ही मदनपुर थाना क्षेत्र के सुग्गी मोड़ के समीप पहुंची। अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण सभी लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद सभी को स्थानीय नागरिकों के द्बारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों के द्बारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान टेनी रिकीयसन की मौत हो गई।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433