पलंग से गिरकर नवजात की मौत

औरंगाबाद। औरंगाबाद में पलंग से गिरकर एक नवजात की मौत हो गई। घटना पौथू थाना क्षेत्र के अचूकी गांव की है। मृतका 6 माह की मासूम बच्ची अंशिका उसी गांव निवासी सुबोध कुमार की बेटी थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। नवजात बच्ची के फुआ की शादी थी। 22 मई को तिलक था। जबकि 28 मई को बारात आनी थी। जिसकी तैयारी धूमधाम से की जा रही थी। घर में काफी मेहमान आ चुके थे। लिहाजा घर के लोग मेहमान नवाजी में व्यस्त थे। बच्ची अंशिका घर में पलंग पर सो रही थी। बच्ची को सोने के बाद मां अर्चना खाना खाने चली गई। पिता किसी काम में व्यस्त था। नवजात बच्ची अकेली घर में सो रही थी। इसी बीच उसकी नींद खुल गई। नींद में बच्ची पलंग से नीचे गिरने के बाद दीवाल व पलंग के बीच में फंस गई। उसका सर नीचे की ओर हो गया। जबकि पैर उपर की ओर था। काफी देर तक कोई घर में नहीं गया। जिसके कारण बच्ची की दम घुंटने से मौत हो गई। मां खाना खाने के बाद कमरे में गई तो बच्ची को पलंग व दीवाल के बीच फंसा देख शोर मचायी और उसे बाहर निकाली, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत के बाद घर में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में कुछ देर पहले शादी को लेकर चहल-पहल थी। वहां चीखने-चिल्लाने की आवाज गुंजने लगी।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433