मौवार खैरा के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार सिंह 20 को करेंगे नामांकन

क्षेत्र में तेज हुआ जनसंपर्क, किसानों के हितों को प्राथमिकता देने का वादा

मौवार खैरा के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार सिंह 20 को करेंगे नामांकन

बारुण। मौवार खैरा के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार सिंह आगामी 20 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने सरल स्वभाव और किसानों के हित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण सतीश कुमार सिंह ग्रामीणों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। सतीश कुमार सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों को संरक्षित करना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा, "पैक्स अध्यक्ष बनने के बाद मैं क्षेत्र के किसानों के लिए हरसंभव काम करूंगा। उनके लिए बेहतर सुविधा, पारदर्शी ऋण व्यवस्था और समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता होगी।"

गांव-गांव में चल रहा जनसंपर्कस

सतीश कुमार सिंह ने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने अपने विजन को साझा करते हुए बताया कि पैक्स की मजबूत व्यवस्था क्षेत्र के विकास के लिए कितनी जरूरी है। सतीश कुमार सिंह के जनसंपर्क अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। कई ग्रामीणों ने उनकी योजनाओं को सराहा और कहा कि सतीश कुमार सिंह जैसे नेतृत्वकर्ता की आवश्यकता है, जो पंचायत के किसानों और गरीबों की समस्याओं को समझते हों।

 

 

Views: 1
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433