भागलपुर: धर्म, धन और धरती की रक्षा के लिए हिन्दुओं को एकजुट होने की जरूरत - गिरिराज सिंह
भागलपुर। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि धर्म, धन और धरती की रक्षा के लिए भारत के हिन्दुओं को एकजुट होना बेहद जरूरी है। हिन्दू समाज का अस्तित्व तभी सुरक्षित रह सकता है जब सभी हिन्दू एकजुट होकर खड़े होंगे। भागलपुर में 'हिन्दू स्वाभिमान यात्रा' की शुरुआत के दौरान गिरिराज सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा गंगा भैया की धरती से शुरू होकर हिन्दू समाज के सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हिन्दू स्वाभिमान यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हिन्दू समाज की एकजुटता और जागरूकता के लिए है। गिरिराज सिंह ने आगे बताया कि यह यात्रा भागलपुर के साथ-साथ कटिहार, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज के हिन्दू समुदाय को एकजुट करने और उन्हें जागरूक करने का काम करेगी।
About The Author
