गया में वज्रपात से 3 की मौत: अचानक गिरी बिजली दो बच्चे और एक युवक की मौत

गया में वज्रपात से 3 की मौत: अचानक गिरी बिजली दो बच्चे और एक युवक की मौत

गया। बेलागंज प्रखंड के काजी फतेहपुर गांव में रविवार की शाम तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण में जाना दो बच्चे और एक युवक के लिए काल बन गया। पेड़ के ऊपर बिजली गिरने से दो बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। उनका इलाज देर शाम से शहर के जेपीएन में चल रहा है। बताया जा रहा हैै बारिश के दौरान बरसात से बचने के लिए सभी बच्चे आम के पेड़ के नीचे छिपे थे। उस पेड़ के नीचे रास्ते से गुजर रहा 26 वर्ष का एक युवक भी बारिश से बचने के लिए रुका गया था। काजी फतेहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पश्चिम बधार में कुछ बच्चे शाम को खेल रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्चे बधार में स्थित एक आम के पेड़ के नीचे छिप गए। उन बच्चों के साथ ही रास्ते से जा रहे टिकारी थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना ठाकुर भी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे शरण ले रखी थी। इसी बीच पेड़ के ऊपर बिजली गिरी। इससे पेड़ के नीचे छिपे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की भनक लगते ही बारिश के बीच ही ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी को बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने फतेहपुर गांव के रहने वाले सुदामा यादव का 10 वर्षीय लड़का दीपक कुमार, मुंद्रिका यादव का 8 वर्षीय लड़का पिंटू कुमार और 26 वर्षीय मुन्ना ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि काजी फतेहपुर निवासी कमलेश यादव के 9 वर्षीय बेटा गुड्डू कुमार और एक अन्य युवक को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद शहर के जेपीएन अस्पताल गया रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद काजी फतेहपुर गांव में कोहराम मचा है। वज्रपात से दो बच्चो की हुई मौत से पूरा गांव शोक में डूबा पड़ा है।

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts