गया: महिला से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, CCTV फुटेज वायरल

गया: महिला से चेन लूटकर फरार हुए बदमाश, CCTV फुटेज वायरल

गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के झिलगंज मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में दहशत का माहौल है।पीड़ित महिला सोनम वर्णवाल अपने छोटे बच्चे के साथ घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली और तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी, लेकिन जब तक लोग इकट्ठा होते, तब तक लुटेरे भाग चुके थे।शहर में बढ़ रही लूट की घटनाएं, पुलिस की गश्त पर सवालस्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ दिनों में शहर में चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन अपराधियों पर पुलिस कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके।इस घटना को लेकर कोतवाली थाने के पुलिस इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।शहर में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। पुलिस कब तक अपराधियों को पकड़ पाती है, यह देखने वाली बात होगी।
 
 
Views: 10
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND