गया के मजदूर को 2 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

गया के मजदूर को 2 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

गया। बिहार के गया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिहाड़ी मजदूर को आयकर विभाग ने 2 करोड़ 3 हजार 308 रुपये का टैक्स नोटिस भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, नई गोदाम मोहल्ले में रहने वाले राजीव कुमार वर्मा, जो पुरानी गोदाम इलाके में मजदूरी करते हैं, अचानक इस नोटिस से हैरान हैं। राजीव ने बताया कि 22 जनवरी 2015 को उन्होंने गया स्थित कॉरपोरेशन बैंक में 2 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट करवाई थी, लेकिन जरूरत पड़ने पर 16 अगस्त 2016 को राशि निकाल ली। इसके बाद वे मजदूरी करते रहे, पर अचानक आयकर विभाग ने 2 करोड़ से अधिक की टैक्स देनदारी का नोटिस भेज दिया। नोटिस में कहा गया कि वर्ष 2015-16 में 2 करोड़ रुपये की फिक्स डिपॉजिट कराई गई थी, जिसका रिटर्न फाइल नहीं हुआ और टैक्स भी नहीं चुकाया गया। राजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने पहली बार 'इनकम टैक्स रिटर्न' शब्द सुना है। उनकी मासिक आय 10 से 12 हजार रुपये है और इतने कम पैसे में रिटर्न फाइल करना संभव नहीं है। नोटिस मिलने के बाद राजीव काम पर नहीं जा सके और गया आयकर विभाग पहुंचे, जहां से उन्हें पटना कार्यालय जाने की सलाह दी गई। आयकर विभाग ने उन्हें 67 लाख रुपये दो दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया, जिससे उनका परिवार परेशान है।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND