गया।: घर में घुसकर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने बरामद
गया। पुलिस की मुस्तैदी घर में चोरी करने वाले तीन अपराधियों को धर-दबोचने में सफलता मिली है। तीनों आरोपी सोहैल थाने के पोखरी टोला भलुवाही के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।बीती 12 फरवरी 2025 की रात अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाया। पीड़ित ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर घर में घुसे और 50,000 रुपये नगद के साथ-साथ सोने-चांदी के गहने भी ले उड़े। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोहैल थाने में कांड संख्या-09/25 दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से पकड़ाए आरोपी
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इसमें सोहैल थानाध्यक्ष, अन्य पुलिसकर्मी और तकनीकी शाखा के अधिकारी शामिल थे।तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भलुवाही देवी स्थान के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया गया।सतीश कुमार (पिता: शिवकुमार पासवान)अफजल कुमार (पिता: आलम खान)गुंजन सोने की चेन – 1चांदी का पायल – 1 जोड़ासोने की बाली – 1 जोड़ागिरफ्तार आरोपियों में सतीश कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी हंटरगंज थाना कांड संख्या-155/23 में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ धारा 395/412 (डकैती) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
About The Author
