जनता दरबार में सीओ ने निपटाए पांच मामलें

जनता दरबार में सीओ ने निपटाए पांच मामलें

कौआकोल (नवादा)। कौआकोल थाना परिसर में शुक्रवार को सीओ सुक्रांत राहुल ने जनता दरबार का आयोजन कर पांच मामले का ऑन स्पॉट निपटारा किया। सीओ श्री राहुल ने बताया कि कोरोना काल के बाद थाना परिसर में थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाया गया। जिसमें छह फरियादियों ने भूमि विवाद से सम्बंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पांच मामलों का निपटारा किया गया। बता दें कि राज्य सरकार द्बारा प्रत्येक शनिवार को सीओ एवं थानाध्यक्ष के द्बारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर भूमि सम्बन्धित मामले का निष्पादन करने का निर्देश है। पकरीबरावां सीओ सुक्रांत राहुल के पास कौआकोल सीओ का अतिरिक्त प्रभार है,जिसको लेकर इनके द्बारा प्रत्येक शुक्रवार को ही जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। मौके पर राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक संजय कुमार, एसआई अखिलेश सिह आदि मौजूद थे। 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433