आज 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे आरिफ मोहम्मद खान

आज 42वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे आरिफ मोहम्मद खान

पटना। बिहार को 26 साल बाद एक मुस्लिम राज्यपाल मिला है। नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। वह बिहार के 42वें राज्यपाल बने हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, और कई अन्य मंत्री मौजूद थे। आरिफ मोहम्मद खान ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह ली है, जिन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल रह चुके हैं।

26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल

आरिफ मोहम्मद खान से पहले एआर किदवई 14 अगस्त 1993 से 26 अप्रैल 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। 26 साल बाद बिहार को एक मुस्लिम राज्यपाल मिलने के बाद यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में यह नियुक्ति आरजेडी के 'माय' समीकरण पर प्रभाव डालने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है।

Views: 8
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND