भूमि सबंधी विवाद निपटारा मामले में लाएं तेजी : डीएम

राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने दिया आवश्यक निर्देश

भूमि सबंधी विवाद  निपटारा मामले में लाएं तेजी : डीएम

नवादा। जिला पदाधिकारी यश पाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से जिले भर में सरकारी एवं निजी भूमि विवाद से संबंधित सभी अंचलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के पहले जिला के सभी अंचल स्तर पर सरकारी जमीन का डाटा वेस तैयार किया गया था। मौजा स्तर पर नक्से पर जमीन को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि अंचल के अधिकांश जगहों पर सरकारी भूमि का अतिक्रमण से संबंधित असमाजिक तत्वों द्बारा साम्प्रदायिक दंगे तथा दो समुदायों के बीच विवाद की संभावना बनी रहती है। उन्होंने अकबरपुर एवं गोविन्दपुर प्रखंड के घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भूमि विवाद के कारण साम्प्रदायिकता का माहौल बनता है। इसे हर हाल में खत्म करने के लिए उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में संवेदनशील तथा अति संवेदनशील (कब्रिस्तान, मंदिर, मूर्ति) भूमि विवाद के मामले को लैंड डिस्ट्रीप्यूट डायरेक्ट्री का निर्माण करें। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अति संवेदनशील मामले को फॉर्मेट में अंचलवार रिपोर्ट अगले बुधवार तक समर्पित करना सुनिश्चित करें, जिसमें मौजा, खाता, खेसरा नम्बर, जमीन का रकवा, चौहद्दी, जमीन का किस्म, जमीन की प्रकृति, उस प्लॉट में विवाद का कारण, गिरफ्तारियां, 1०7 की कार्रवाई, पंचायती के माध्यम से समझौते, पुन: घटना होने की संभावना है/नहीं, सरकारी जमीन जिस प्लॉट पर साम्प्रदायिक घटित घटना के विस्तृत जानकारी अगले बुधवार तक फॉर्मेट में प्रतिवेदन भेजना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राउन्ड स्तर पर क्षेत्र भ्रमण कर मास्टर डाटा वेस तैयार करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद मामले में सख्ति से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिस सरकारी जमीन को लेकर विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर प्रतिवेदन तैयार करें। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि 2० जून 2०21 तक अंचल में रेकर्ड रूम को संचालित करें साथ ही नक्सा निर्माण मशीन को क्रियाशील करें। इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता उज्जवल कुमार सिह, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर उमेश भारती, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चन्द्रशेखर आजाद, भूमि उपसमाहर्त्ता रजौली विमल सिह, भूमि उपसमाहर्त्ता नवादा सदर मो. मुस्तकिम के साथ-साथ सभी अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। 

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433