नए साल पर असामाजिक तत्वों को पटना ट्रैफिक पुलिस का ऑफर: थाना में फ्री एंट्री और स्पेशल ट्रीटमेंट

नए साल पर असामाजिक तत्वों को पटना ट्रैफिक पुलिस का ऑफर: थाना में फ्री एंट्री और स्पेशल ट्रीटमेंट

पटना। नए साल के जश्न को लेकर पटना में जोरदार तैयारियां हो रही हैं। होटलों और रेस्टोरेंट्स में कार्यक्रमों की धूम है, लेकिन पटना ट्रैफिक पुलिस ने असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, स्टंटबाजों और हुड़दंगियों को अनोखा ऑफर दिया है।

क्या है ट्रैफिक पुलिस का ऑफर?

पटना ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था तोड़ने वालों को थाना में फ्री एंट्री और स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाएगा।
इनमें शामिल हैं:

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले।
  • तेज रफ्तार या स्टंटबाजी करने वाले।
  • लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने वाले।
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले।
शांति से जश्न मनाने की अपील

ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने पटनावासियों से शांति और जिम्मेदारी के साथ नए साल का स्वागत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाने या परेशानी खड़ी करने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आपात नंबर:
  • डायल 112
  • 9470630615
  • 6122219151
विशेष सतर्कता और कड़े आदेश

मुख्यालय एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन ने राज्य के सभी जिलों की पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पटना पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

लोगों का सहयोग आवश्यक

पुलिस ने नागरिकों से संयम और समझदारी के साथ जश्न मनाने का आग्रह किया है। ट्रैफिक और सार्वजनिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है।नए साल का जश्न जिम्मेदारी से मनाएं और अपने शहर की शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ दें।

Views: 6
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND