बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
पटना। बिहार सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में जिला प्रशासन से लेकर सचिवालय स्तर तक कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादला सूची के अनुसार अमिताभ सिंह को सीवान का नया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बनाया गया है। वहीं, अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव तथा गिरधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र प्रसाद को मुजफ्फरपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें शिवहर जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। महिला अधिकारियों को भी इस प्रशासनिक फेरबदल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। मृदुला कुमारी को भवन निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है, जबकि राखी कुमारी को किशनगंज में वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा फिरोज अख्तर को कटिहार में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) और रवि रंजन कुमार गुप्ता को पटना का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। भागलपुर, बेगूसराय सहित कई जिलों में भी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और आम जनता को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी अधिकारियों को शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
तबादला सूची सरकार द्वारा जारी,देखे




About The Author
