उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष ने मनाया रक्षाबंधन

उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष ने मनाया रक्षाबंधन

नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद से उपराष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी और खुशी का माहौल बना और त्योहार का अवसर खास हो गया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी में ‘लाड़ली’ बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बहन वीरांगना मधुबाला ने भी उन्हें रक्षा-सूत्र बांधा। बिरला ने कहा कि कलाई पर बंधी राखी स्नेह और विश्वास के साथ नारी सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षित भविष्य के प्रति संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए आशीर्वाद है और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना उनका दायित्व है।

उधर, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। नितिन नवीन ने कहा कि राखी भरोसे और स्नेह का पवित्र धागा है। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

Views: 4
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND