झारखंड के चतरा में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 2 पुलिस जवान शहीद; 3 घायल

बुधवार को चतरा जिले में नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया हमले में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

झारखंड के चतरा में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, 2 पुलिस जवान शहीद; 3 घायल

झारखंड {चतरा}।  में बुधवार शाम नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस के दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान जख्मी हो गए। इनमें एक आकाश सिंह की स्थिति गंभीर है। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अन्य दो जवान लुगुन व कृष्णा हाजरा चतरा में इलाजरत हैं। शहीद जवानों में सुकन राम पलामू के तरहसी, जबकि सिकंदर सिंह गया के वजीरगंज के रहने वाले थे। वहीं गंभीर रूप से घायल आकाश सिंह भभुआ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सदर थाना क्षेत्र के गम्हारतरी जंगल में पोस्ते की खेती होने की जानकारी मिली थी। इसे नष्ट करने के लिए पुलिस की एक टीम सुबह लगभग दस बजे निकली थी। टीम में पुलिस पदाधिकारी अरुणदत्त शर्मा के साथ चार जवान और एक चालक शामिल थे। पुलिस वहां अफीम नष्ट कर शाम लगभग साढ़े चार बजे लौट रही थी। इसी क्रम में गम्हारतरी जंगल के पास पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले ही आंधाधुंध फायरिग होने लगी। पुलिस ने भी काफी हिम्म्त से काम लिया और मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। लेकिन फायरिंग के क्रम में दो जवान की मौके पर ही मौत हो गयी।

 

कई नक्सलियों को भी लगी गोली

हमले का मुंहतोड़ जवाब पुलिस जवानों ने भी दिया। मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है। और उनकी मौत होने की सूचना मिल रही है। हालांकि घने जंगल का फायदा उठाते हुए नक्सली अपने साथियों के शव लेकर भागने में सफल रहे. फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है।

CM चंपई सोरेन ने दुख व्यक्त किया

सूबे के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दोनों जवानों के शहीद होने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

अस्‍पताल पहुंचे डीसी, शहीदों को दी श्रद्धांजलिचतरा के डीसी अबू इमरान ने कहा कि देश के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी तरह छोड़ा नहीं जाएगा जो जवान शहीद हो गए हैं उन्‍हें श्रद्धां‍जलि देने और घायलों का हौसला बढ़ाने के लिए मैं अस्‍पताल आया हूं.। एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की। प्रथम दृष्टया टीएसपीसी दस्ते पर मुठभेड़ को अंजाम देने की बात सामने आई है।

घात लगाकर बैठे थे नक्‍सलियों ने किया हमला
एसडीपीओ संदीप सुमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई है। हमारे जवानों ने जांबाजी से नक्सलियों का सामना किया है। सदर थाना के दो जवान सिकंदर सिंह गया, वजीरगंज निवासी और सुकन राम पलामू निवासी शहीद हुए हैं। बिहार के औरंगाबाद निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है ये सभी जवान सदर थाना में तैनात थे।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts