छात्रा श्रेया की निर्मम हत्या पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया शोक

 छात्रा श्रेया की निर्मम हत्या पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने जताया शोक

औरंगाबाद। औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने नबीनगर थाना अंतर्गत गैस गोदाम निवासी अभय कुमार सिंह की 16 वर्षीय पुत्री और 11वीं की छात्रा श्रेया कुमारी की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद सुशील कुमार सिंह ने घटना की सूचना मिलने पर औरंगाबाद एस.पी. से फोन पर बात की। उन्होंने इस दर्दनाक घटना की गंभीरता को देखते हुए एस.आई.टी. गठित कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा, "यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। भगवान श्रेया की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। घटना पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख भाजपा नेता सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, युवा भाजपा नेता प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर सिंह, रमन सिंह, लोकसभा संयोजक अनिल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, समाजसेवी अजीत सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, सूर्यपत सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष रामेश्वर बैठा, समाजवादी नेता रामलखन सिंह, कुटुम्बा विधानसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह, नबीनगर पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सिंह, मितेन्द्र सिंह, नलिनी रंजन, अंकित सिंह, सोनू सिंह, टनटन सिंह, अखिलेश मेहता, राकेश कुमार देवता, प्रितेश सौरभ, दीपक सिंह, भाजपा नेता मुनीन्द्र राम, प्रवीण गुप्ता, प्रफुल्ल सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, भरत सिंह, उदय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, आकाश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, जुलेखा खातून, अंजली सिंह, सारिका शेखर, गुड़िया सिंह, सुबोध सिंह, रवि सिंह, आशु अभिनव, अमिताभ सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता शामिल हैं।

Views: 15
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts