जेडीयू ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम तय – बाहुबली से लेकर पुराने मंत्रियों तक को मिला मौका

जेडीयू ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम तय – बाहुबली से लेकर पुराने मंत्रियों तक को मिला मौका

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड ने बुधवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने इस बार तीन बाहुबली नेताओं पर भी भरोसा जताया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धूमन सिंह और कुचायकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है।

सूची में दलित वर्ग को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिला है। कुल 10 अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। वहीं, 6 मौजूदा मंत्रियों को भी दोबारा चुनावी मैदान में मौका दिया गया है। इनमें विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर), सुनील कुमार (भोरे) और रत्नेश सादा (सोनबरसा) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि चिराग पासवान के गृह क्षेत्र अलौली से भी जेडीयू ने अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है। यह वही सीट है जिसे चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए सुरक्षित रखना चाहते थे।

2020 में सबसे कम 12 वोटों से जीतने वाले कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को भी पार्टी ने दोबारा हिलसा से टिकट दिया है। वहीं सरायरंजन सीट से मंत्री विजय कुमार चौधरी को फिर से उतारा गया है। पहले उनके बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने फिर से उन पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि जेडीयू इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट
क्रमांक विधानसभा कैंडिडेट
1 आलमनगर नरेंद्र नारायण यादव
2 बिहारीगंज नीरज कुमार मेहता
3 सिहेंश्वर (SC) रमेश ऋषिदेव
4 मधेपुरा कविता साह
5 सोनबरसा (SC) डॉ. ललन सादा
6 मधुबनी गुंजेश्वर साह
7 कुरहनी (SC) अजीत कुमार
8 बेनीपट्टी विनय कुमार चौधरी
9 दरभंगा ग्रामीण ईश्वर हजारी
10 बहादुरपुर मदन सहनी
11 गायघाट कौशल सिंह
12 मीना पुर अजय कुशवाहा
13 सकरा (SC) आदित्य कुमार
14 कांटी अजीत कुमार
15 कुचायकोट अमरेंद्र कुमार पांडेय
16 भरे (SC) सुनील कुमार
17 हथुआ रामसेवक सिंह
18 बरौली मंजरी सिंह
19 जीरादेई भोला कुशवाहा
20 ससुनाथपुर विकास कुमार सिंह
21 बड़हरिया इन्द्रदेव पटेल
22 महाराजगंज हेम नारायण साह
23 एकमा धूमन सिंह
24 मांझी रणधीर सिंह
25 परसा छोटे लाल राय
26 वैशाली सिद्धार्थ पटेल
27 राजापाकर (SC) मनोज राम
28 महनार उमेश सिंह कुशवाहा
29 कल्याणपुर (SC) महेश्वर हजारी
30 वारिसनगर मंजरिक मृगनाल
31 समस्तीपुर अस्मिता देवी
32 मोरवा विद्यसागर सिंह निषाद
33 सरायरंजन विजय कुमार चौधरी
34 विभूतिपुर रवींद्र कुशवाहा
35 हसनपुर राज कुमार राय
36 चौराहा बरियारपुर अम्बिक कुमार
37 मटिहानी राजकुमार सिंह
38 अलीगंज (SC) रामसेवक सदा
39 खगड़िया बुलू मंडल
40 बेलदौर पटेल लाल पटेल
41 जमालपुर नचिकेता मंडल
42 सूर्यगंज रामानंद मंडल
43 शेखपुरा रणधीर कुमार सोनी
44 बरबीघा कुमार पुष्पंजय
45 अस्थावां जितेंद्र कुमार
46 राजगीर (SC) कौशल किशोर
47 इस्लामपुर रवींद्र रंजन
48 हिलसा कृष्ण मुरारी शरण
49 नालंदा श्रवण कुमार
50 हरनौत हरिनारायण सिंह
51 मोकामा अनंत सिंह
52 फुलवारी (SC) श्याम रजक
53 मसौढ़ी (SC) अरुण मांझी
54 संदेश राधा चरण साह
55 जगदीशपुर भगवान सिंह कुशवाहा
56 बक्सर राहुल सिंह
57 राजपुर (SC) संतोष कुमार निराला
Views: 57
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND

 

Related Posts