पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती की जीत

पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती की जीत

पटना। पटना के पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार मीसा भारती की जीत हुई है। दो बार से सांसद रहे रामकृपाल यादव को लालू की बड़ी बेटी ने हरा दिया है। इधर, पटना साहिब में भाजपा के रविशंकर प्रसाद बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के अंशुल अविजित पीछे चल रहे हैं।

पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर

पाटलिपुत्र सीट पर इस बार भी बीजेपी के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वोटर्स ने इस बार बढ़-चढ़कर मतदान किया है, जिससे 3.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एग्जिट पोल के अनुसार, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की जीत की संभावना है। मीसा भारती यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले, बीजेपी के रामकृपाल यादव ने उन्हें दो बार हराया है। बीजेपी ने फिर से रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है, जो इस सीट पर पार्टी के लिए निर्णायक बढ़त साबित होते आए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर 39,320 वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि 2014 में भी रामकृपाल यादव ने 41,000 वोटों से मीसा भारती को हराया था।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts