औरंगाबाद में धान रोपनी कर लौट रही तीन महिलाओं की ROAD ACCIDENT में मौत
औरंगाबाद। औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरा खैरी मोड़ के पास धान रोपनी कर लौट रही तीन महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना में दो अन्य महिलायें भी घायल हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर कुछ महिलाएं धान रोपनी करने के बाद सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन महिलाओं को रौंद दिया जिसमे तीन की मृत्यु हो गयी एवं दो अन्य घायल हो गयी। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन स्थल पर पहुंची तथा आक्रोशितों को समझाबुझा कर जाम हटवाया। वहीं, भागलपुर जिले में भी ऑटो और टैंकर की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
About The Author
