दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित आज बिहार के 17 शहर , रेड जोन में 5 इलाके

दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित आज बिहार के 17 शहर , रेड जोन में 5 इलाके

पटना।  आज बिहार के कई जिले दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है। दिल्ली का आज एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल 238 मापा गया है। वहीं, पटना का 337 AQI है। आरा, अररिया, औरंगाबाद, बिहारशरीफ, भागलपुर, छपरा, गया, मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर सहित 17 शहर आज दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषित है।

राजधानी के 5 एरिया आज रेड जोन में

आज गांधी मैदान का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां का क्वॉलिटी इंडेक्स लेवल 449 मापा गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर वेटनरी कॉलेज है, जिसका AQI 425 दर्ज की गई है। इसके साथ ही दानापुर में 352, राजवंशी नगर में 350, पटना सिटी में 336 AQI और तारामंडल में 111 AQI आज सुबह तक दर्ज की गई है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार 50 AQI लेवल तक अच्छा, 51 से 100 AQI लेवल तक संतोषजनक, 101 से 200 AQI लेवल तक थोड़ा, 201 से 300 AQI लेवल तक खराब, 301 से 400 AQI लेवल तक बहुत खराब और 400 AQI लेवल से अधिक खतरनाक श्रेणी में माना जाता है।

बिहार के 10 शहरों का AQI 300 के पार

आज बिहार के आरा में 306, अररिया में 364, औरंगाबाद में 327, बेतिया में 158, बिहारशरीफ में 313, भागलपुर में 330, छपरा में 374, गया में 263, हाजीपुर में 286, कटिहार में 247, किशनगंज में 283, मुजफ्फरपुर में 309, मोतिहारी में 270, मुंगेर में 232, पटना में 337, पूर्णिया में 297, सहरसा में 351, सिवान में 245 और समस्तीपुर में 329 एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह में मापी गई है।

Views: 0
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts