बालूगंज में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

बालूगंज में लगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

देव (औरंगाबाद)। प्रखंड के बालूगंज में रविवार को रक्तदान शिविर लगा। जनसेवा समिति के बैनर तले यह रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने रक्त दान किया। शिविर में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिह तथा दाउदनगर के चर्चित समाजसेवी डॉ. प्रकाश चंद्रा और एएसपी अभियान मुकेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिए। अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्त दान शिविर के आयोजन के लिए जन सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साधुवाद कहा। उन्होंने कहा कि रक्त दान से हमारे स्वास्थ्य कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। हम साल में एक या दो बार रक्त दान कर सकते हैं। रक्त दान करने से हमारे शरीर में तेजी से नए रक्त का बनना शुरू हो जाता है। रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन ने कहा कि रक्त दान के बाद ब्लड बैंक में इसे रखा जाता है, जो जरूरत पड़ने पर किसी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति को मुहैया कराया जाता है। इससे उस व्यक्ति की जान बच जाती है। रक्त की कमी के कारण मौत हो जाती है। इसीलिए रक्त दान मानवता की सेवा का कार्य है। शिविर का संचालन मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने किया। जबकि शिविर के व्यवस्थापक सुनील कुमार थ्ो। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी सुनील कुमार ने ही किया। मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकताã और ग्रामीण मौजूद थ्ो। 

Views: 3
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts