आईएएस नवीन कुमार ने संभाला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का पदभार

सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई को बताया प्राथमिकता

आईएएस नवीन कुमार ने संभाला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का पदभार

पटना। बिहार सरकार के 2011 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान सचिव चंद्रशेखर सिंह से औपचारिक रूप से प्रभार लिया। पदभार संभालने के बाद नवीन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाना विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी है और इसके लिए आधुनिक संचार माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर जोर

नवीन कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। इसलिए फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सटीक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि राज्य के हर नागरिक तक प्रमाणिक और समयबद्ध सूचना पहुंचे।

फेक न्यूज के खिलाफ सख्त रणनीति

आईपीआरडी के नए सचिव ने स्पष्ट कहा कि भ्रामक खबरें और फेक न्यूज समाज में भ्रम और अफवाह फैलाने का काम करती हैं। इसे रोकने के लिए विभाग तथ्यात्मक जांच (फैक्ट चेक) की व्यवस्था को और मजबूत करेगा। किसी भी गलत या भ्रामक सूचना के प्रसार की स्थिति में विभाग की ओर से त्वरित आधिकारिक खंडन जारी किया जाएगा, ताकि जनता तक सही जानकारी पहुंच सके।

जनसंचार व्यवस्था को बनाया जाएगा और प्रभावी

उन्होंने कहा कि विभाग राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ जनता और सरकार के बीच संवाद को भी अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगा। सूचना प्रसारण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और तकनीक आधारित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी

पदभार ग्रहण करने के बाद नवीन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों से समन्वय बनाकर बेहतर जनसंपर्क व्यवस्था विकसित करने की बात कही।

Views: 12
Tags:

About The Author

Aman Raj Verma Picture

Journalist

BIHAR - JHARKHAND