औरंगाबाद : 12 साल के किशोर की आहर में डूबने से मौत

औरंगाबाद : 12 साल के किशोर की आहर में डूबने से मौत

औरंगाबाद। पौथु थाना क्षेत्र के लट्ठा गाँव में एक 12 साल के किशोर की आहर में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब किशोर शाम करीब 5 बजे खेलने के लिए निकला था और नहाने के लिए आहर में उतरा, जहां वह डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लट्ठा के निवासी मिथलेश यादव उर्फ अकु यादव के बेटे कर्ण कुमार की इस हादसे में मृत्यु हो गई। घटना के समय कर्ण अपने दोस्तों के साथ तालाब के पास खेलने गया था। खेलते-खेलते उसने आहर में नहाने का निर्णय लिया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया।

घटना की जानकारी

जब कर्ण देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। शाम लगभग 6 बजे तालाब के किनारे कर्ण के कपड़े मिले, जिससे शक हुआ कि वह आहर में डूब गया है। परिजनों ने तुरंत खोजबीन की और आहर से कर्ण का शव बरामद किया।

परिवार का हाल

कर्ण के परिवार में इस घटना से कोहराम मच गया। स्थानीय लोजपा नेता सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि कर्ण मिथलेश यादव का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार की तकलीफ और भी बढ़ गई है।

प्रशासनिक कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पौथु थाना के अध्यक्ष आकाश राज ने अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। थाना अध्यक्ष आकाश कुमार ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है।

Views: 8
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433

Related Posts