सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद मदनपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज-शिवगंज पथ के दिहुली मोड़ समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में मदनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी प्रमोद लाल का 21 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार व बारूण थाना क्षेत्र के हवसपुर गांव निवासी रामाशंकर सिह का 3० वर्षीय बेटा दीपक कुमार शामिल है। घटना के बाद नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नगर थाना के दारोगा सदर अस्पताल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही राजद नेता सह जिला पार्षद शंकर यादवेंदू, अनिल कुमार, राजद जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव समेत अन्य सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात किया। ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार बारूण थाना क्षेत्र के हवसपुर गांव निवासी दीपक अपने गांव से बारात मदनपुर प्रखंड के चेईं गांव बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह मदनपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज-शिवगंज रोड के दिहुली मोड़ समीप पहुंचा कि सामने से आ रही नीतीश की बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक का पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक शादी समारोह में गया हुआ है। सिर्फ गांव पर अकेला दीपक ही था। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। जो अब बिल्कुल बेसहारा हो गए। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मदनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में किसी के घर तिलक आया हुआ था। कुछ सामान खरीदने नीतीश अपने दोस्त के साथ शिवगंज जा रहा था। जैसे ही दिहुली मोड़ समीप पहुंचा कि सामने से आ रही बारूण थाना के हवसपुर निवासी दीपक कुमार के बाइक से उसकी बाइक में टक्कर हो गई। जिसके कारण नीतीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही नीतीश की मौत हो गई।

mo

Views: 2
Tags:

About The Author

Saket Kumar Picture

साकेत कुमार, BJMC 

उप-सम्पादक

सोन वर्षा वाणी 

7766886433